Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी में वार्षिकोत्सव का आयोजन 

प्रयागराज। शिक्षा के क्षेत्र में चर्चित विद्यालय जनपद प्रयागराज के गंगापार स्थित विकास खण्ड सोरांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी में बड़े ही भव्य तारीके से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही वर्ष भर में बच्चों के द्वारा संजोईं गई उपलब्धियों को लेकर उन्हें सम्मानित करने का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अहमद सिद्दिकी प्रधानाचार्य जीआईसी कौशांबी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जाबिद अली पूर्व प्रधानाचार्य जीआईसी गोहरी, डॉ धनंजय यादव प्रवक्ता व एस आर जी विज्ञान जीआईसी कमला नगर, सी. बी. सिंह जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष सोरांव, प्रधानाचार्या प्रियंका गोपेश मौजूद रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रवि भूषण द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र के साथ भेंट स्वरूप व स्मृति चिन्ह के साथ उनका सम्मान बढ़ाया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मधुर – मधुर डांस व गीत आदि प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दसवीं पास छात्रों जिनमें प्रथम स्थान पर रहे आशीष कुमार यादव 92 प्रतिशत, द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार 89 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले रघु प्रताप 87 % तीनों छात्रों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र के साथ उनको सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन रानी यादव पूर्व प्रधानाचार्या जीआईसी गोहरी ने किया ।मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को समय प्रबन्धन से पढ़ाई कर उज्जवल भविष्य बनाने के गुर बताए। कार्यक्रम का संचालन पूनम यादव के द्वारा किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रवि भूषण ने शिक्षा की महत्वता को बतलाते हुए कैसे आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को कैसे हासिल करें बच्चों को बताया। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवइत से संतोष कुमार, के.के. सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी स्टॉफ में सरला, लालचंद्र, रोली, डॉ रीना, अनीता व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोहरी सोरांव से आरती सिंह, प्रीती वर्मा, ऊषा यादव सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहते हुए बच्चों का तालियों के साथ उनका उत्साह वर्धन बढ़ाते रहे।

Related Articles

Back to top button