Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेशबड़ी खबर

प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहे डीसीपीसी के स्वयंसेवक 

प्रयागराज। प्रशासन एवं जिला अपराध निरोधक समिति के समन्वय से आज शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद प्रयागराज में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। आज से संगम क्षेत्र पूर्णतः भीड़-भाड़ मुक्त हो गया है।

 जिला अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन (पूर्व सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार), डॉ. आर.एस. वर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में समिति के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं पुलिस अधीक्षक माघ मेला प्रयागराज के निर्देशन में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य किया। स्वयंसेवकों ने संगम घाटों, प्रमुख मंदिरों एवं शिव बारात मार्गों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, स्नान व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। 

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों- मेजा, कोरांव, खीरी, नैनी, करेली, मुट्ठीगंज, कोतवाली, शाहगंज एवं खुल्दाबाद सहित अनेक स्थानों से पारंपरिक एवं भव्य शिव बारातें निकाली गईं। कटरा शिव बारात समिति ने अपने 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसका संचालन जिला बार इलाहाबाद के उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा द्वारा किया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव शिव पूजा मानस समिति के पदाधिकारियों ने समिति प्रतिनिधियों का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button