
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा स्क्रैप निष्पादन के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की गई है। इस अवधि में उत्तर मध्य रेलवे ने स्क्रैप बिक्री के माध्यम से ₹316.87 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो निर्धारित लक्ष्य 275.00 करोड़ की तुलना में 41.87 करोड़ जो की 15.23% अधिक है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त स्क्रैप बिक्री गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना मे 16.40% अधिक है।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह एवं प्रधान मुख्य सामग्री प्रबन्धक एस. पी. द्विवेदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न डिपो एवं मंडलों द्वारा समन्वित प्रयास करते हुए कंडेम्ड वैगन, कोच, जल टंकियां, स्टील संरचनाएं तथा नॉन-फेरस सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के स्क्रैप का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे भविष्य में भी “जीरो स्क्रैप” लक्ष्य की प्राप्ति तथा स्क्रैप बिक्री में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।



