
सोहावल-अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत बीकापुर निवासी आकांक्षा निषाद पुत्री हनुमान निषाद का आयकर इंस्पेक्टर पद पर तथा मोहम्मद समीर पुत्र शेरअली का आयकर कार्यालय अधीक्षक पद पर चयन होने पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें फूल-माला एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर बीकापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव, बीकापुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आबाद अहमद, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आशा राम निषाद, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, पिछला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डाक्टर गोविंद विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, राजकुमार निषाद, सुनील शर्मा, शोएब खान, मोहम्मद अनस, मोहित यादव, अनुभव प्रजापति, राहुल रावत, रामनाथ कोरी आदि मौजूद रहे।



