LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बेटी की उड़ान: सिदरा खान ने रचा सफलता का इतिहास, पिता बोले  बेटी पर हमें गर्व है 

गोंडा। कहते हैं जब हौंसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है… और इस बात को सच कर दिखाया है गोंडा की होनहार बेटी सिदरा खान ने। रघुकुल विद्यापीठ, गोंडा की छात्रा सिदरा खान ने सीबीएसई बोर्ड 2026 के परीक्षा परिणाम में शानदार 91% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, अपने विद्यालय और पूरे जनपद का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। यह सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि एक बेटी के सपनों, संघर्ष और मेहनत की जीत है।

सिदरा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के महामंत्री इमरान खान की बड़ी बेटी हैं। एक छोटे से गांव हाता हलधरमऊ से अपनी पढ़ाई की शुरुआत करने वाली सिदरा ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पूरा करने का जुनून होना चाहिए। इस मौके पर भावुक होते हुए पिता इमरान खान ने कहा—“आज मेरी बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है, उससे मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी आगे बढ़े, और आज मेरी बेटी ने उस सपने को सच कर दिखाया।” उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को भी वही अवसर और समर्थन मिलना चाहिए जो बेटों को मिलता है, क्योंकि जब एक बेटी आगे बढ़ती है, तो वह सिर्फ अपना नहीं बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवारती है।

 यह सफलता हर उस बेटी के नाम है जो सपने देखती है, और हर उस माता-पिता के नाम है जो उन सपनों को पंख देते हैं। याद रखिए —“बेटियां बोझ नहीं, वो तो वो ताकत हैं जो परिवार और समाज को रोशन करती हैं।”

Related Articles

Back to top button