LIVE TVजीवनशैलीमनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शेट्टी के शो में जैस्मिन भसीन की होगी फिर से वापसी।

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शेट्टी के शो में जैस्मिन भसीन की होगी फिर से वापसी
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर दर्शकों में इन दिनों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से ये शो टीवी पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस नए सीजन में पहले से ज्यादा एडवेंचर और खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलने वाला है.
पिछले कई सालों से ये शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. खतरनाक स्टंट्स और मुश्किल टास्क के लिए पॉपुलर ये शो एक्शन, डर, इमोशनल स्ट्रेंथ और तगड़े कॉम्पिटिशन का कॉम्बिनेशन है.हर सीजन में सेलिब्रिटीज अपनी सीमाओं को पार करते हुए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हैं, जिसे देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं.
इस बार खबरें आ रही हैं कि इस सीजन में जैस्मिन भसीन भी नजर आने वाली हैं.
रिपोर्ट के अनुसार जैस्मिन को खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने अप्रोच किया है. पहले भी जैस्मिन इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में देखा गया था.
इसके अलावा वो कोरोना के दौरान मुंबई में शूट किए गए शो के एक स्पेशल एडिशन में भी दिखाई दी थीं. अब जब जैस्मिन की वापसी की खबरें फिर से चर्चा में बनी हुई है तो फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस सीजन में पुराने और नए दोनों तरह के कंटेस्टेंट्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है.
शो में ये कॉम्बिनेशन एक नया डायनामिक लेकर आएगा. जहां एक्सपीरियंस और नई एनर्जी का मेल दर्शकों को और ज्यादा एंगेज करने वाला है.एक बार फिर से रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जेटिक होस्टिंग के लिए जाने जाने वाले रोहित शो के पूरे एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा खास बना देते हैं. जैसे-जैसे प्रीमियर डेट करीब आ रहा है, शो को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो रही हैं.

Related Articles

Back to top button