LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेश

बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद हलचल तेज, 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले आयोजित किया जा सकता है। 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती होने के कारण इस तारीख को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार गठन की रणनीति तय करने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय शामिल हो सकते हैं। ये नेता अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मिलकर मंत्रिमंडल गठन और राज्य की आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक आज देर रात या कल आयोजित हो सकती है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि बंगाल की संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह के समय और तिथि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 9 मई, जो टैगोर जयंती का दिन है, नई सरकार के गठन के लिए एक प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button