प्रतीक यादव के निधन पर सपा जनों ने जताया गहरा दुख

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई, कारोबारी प्रतीक यादव के निधन पर स्थानीय सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्रतीक यादव (38) की आज़ सुबह लखनऊ में आकस्मिक मृत्यु की खबर मिडिया में आने के बाद ही सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फोन मिलाकर पुष्टि किया। हर चेहरे पर गहरी निराशा और दुःख के भाव छा गए। अचानक इस खबर पर लोंगो को भरोसा नहीं हो पा रहा था।
पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह,सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गण अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक हाजी परवेज, जोखू लाल यादव,नरेन्द्र सिंह, मुजतबा सिद्दीकी, बासुदेव यादव, पंधारी यादव, अमर नाथ सिंह मौर्य, निधि यादव,संदीप यादव, कमल सिंह, दूध नाथ पटेल,कृष्ण मूर्ति, योगेश यादव, दान बहादुर मधुर, पूजा मिश्रा, रविन्द्र यादव, राजू पासी, जगदीश यादव, राम सुमेर पाल, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव, तारिक सईद अज्जू, मो.शारिक, रमाकांत पटेल, लाल चंद्र कुशवाहा, श्रीकांत यादव आदि ने गहरा दुःख जताया है।



