LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

एडीजी गोरखपुर जोन व आईजी अमित पाठक द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में की गई समीक्षा बैठक 

गोण्डा। पुलिस लाइन सभागार, गोण्डा में दिनाँक 14.5.2026 को जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान की प्रगति के संबंध में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुथा अशोक जैन, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर एवं अमित पाठक, पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनपद के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्क, सक्रिय एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह, हुड़दंग अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों पर तत्काल कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

संयुक्त समीक्षा के दौरान हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध, पीड़िता/अपहृता बरामदगी, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित गम्भीर अपराधों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान महिला सुरक्षा व्यवस्था एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त  अधिकारीगण को जनपद में नव नियुक्त रिक्रुट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान बेहतर पुलिसिंग सिखाने हेतु वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर आमजन से संवाद बनाए रखें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button