अवैध रूप से संचालित हो रहा वाटरपार्क पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में

थाना बिजनौर के अंतर्गत माती गांव में पिछले दो सालों से बिजनौर निवासी राजेंद्र मौर्य और कुलदीप के संरक्षण में अवैध रूप से वाटर पार्क के रूप में चलाया जा रहा है
उक्त केंद्र गांव से सटे बिल्कुल सुनसान इलाके खेत में संचालित हो रहा है इन दोनों भयावा गर्मी पड़ने के कारण छोटे-बड़े बच्चे और युवक पानी में नहाने का लुफ्त उठाने को बेकरार रहते हैं
जिसका फायदा उठाकर बिना किसी मानक और सुरक्षा उपकरण उन्हें नहाने की सुविधा मुहैया कराई जाती है साथ ही यहां पर ताड़ी व शराब भी पिलाई जाती है!
जिससे फिर उन लोगों से प्रति व्यक्ति धन उगाही का खेल शुरू हो जाता है पर व्यक्ति 100₹ या किसी से ₹200 लिया जाता है रोज के रोज 40 से 50 छोटे या बड़े युवक आते हैं
वहीं सूत्रों का कहना है कि इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक अवैध रूप से संचालित वाटर पार्क पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी !



