LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

बहराइच विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो अभियान के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 28 जून 2026 से पल्स पोलियो अभियान का जनपद में प्रारम्भ होगा। अभियान के अन्तर्गत जीरो से 5वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी।
डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा निर्देश दिया गया कि अभियान की सफलता हेतु तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर अन्तरविभागीय बैठके समय से आयोजित कर अभियान से पूर्व ही माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाय। डीएम ने कहा कि बूथ दिवस 28 जून को बूथ कवरेज बढ़ाने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा सघन पर्यवेक्षण किया जाए जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवल, तेजवापुर एवं विशेश्वरगंज के अलावा अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा लाभार्थियों का भुगतान न किए जाने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए भुगतान न करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
 आयुष्मान भारत के अंतर्गत 15 मई से चलाए जा रहे अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अवशेष लाभार्थियों का आच्छादित करने हेतु प्रभावी रणनीति तैयार शत-प्रतिशत पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जायें। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किया जाय तथा स्पूटम की जांच की जाय तथा लाभार्थियों के खाते में पोषण हेतु रू. 1000 की धनराशि भी समय से हस्तांतरित की जाय। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने सम्बन्धित अधीक्षक के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि निक्षय मित्र के रूप में जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को क्षय रोगियों को गोद दिलाया जाय।  
 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों को समय से माइक्रो प्लान भेज दिया जाए साथ ही स्वास्थ्य टीम द्वारा भ्रमण के पूर्व दिवस में संबंधित स्कूल व आंगनबाड़ी को सूचित भी किया जाए जिससे स्वास्थ्य परीक्षण दिवस में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो। परिवार नियोजन कार्यक्रम की प्रगति कम पाये जाने पर रणनीति बनाकर सुधार करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय दृष्टिवीहीनता कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद के ग्रसित मरीज को अधिक से अधिक सरकारी चिकित्सालय में ऑपरेशन कराया जाए इसके लिए ब्लॉक और जनपद स्तर पर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाए।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर आशा के माध्यम से अधिक से अधिक स्क्रीनिंग कराई जाए और लक्षण प्राप्त मरीजों को समय से समुचित उपचार प्रदान किया जाए जिससे कुष्ठ रोग से विकलांगता की स्थिति उत्पन्न ना हो। डीएम द्वारा दवाओं की उपलब्धता के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि पोर्टल के माध्यम से दावों का इंडेंट जारी किया जाए और दवाओं के रख रखाव के लिए रजिस्टर मेंटेन रखा जाए तथा समस्त मरीजों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को एन.आर.सी. में भर्ती कराकर उनकी उचित देखभाल की जाय। सीएमओ को निर्देश दिया गया कि नानपारा में भी पोषण पुनर्वास केन्द्र का संचालन कराया जाय। एम्बुलेनस सेवा 102, 108 एवं एएलएफ की निरत्र मानीटरिंग कर समय से संचालन सुनिश्चित कराएं। डीएम ने समस्त चिकित्सालयों की साफ-सफाई के साथ-साथ प्रसूताओं को मानक के अनुसार भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डब्ल्यू.एच.ओ. के एसएमओ, जेएसआई के प्रतिनिधि तथा डीएचईआईओ बृजेष सिंह सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button