LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

नारकोटिक्स टास्क टीम के द्वारा ट्रेन में शराब तस्कर(कोच अटेंडेंट) सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया गया बरामद

गोण्डा।वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ, ससुआ/लखनऊ के निर्देशन में एवं अजमेर सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक/मंडल निरीक्षक/ऐशबाग, लखनऊ के कुशल मार्ग दर्शन में गठित नारकोटिक्स टास्क टीम जिसका नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर द्विवेदी द्वारा किया जा रहा था। दिनाँक 11.8.2026 को टास्क टीम के द्वारा गाड़ी संख्या 15910 में चेकिंग के दौरान मैजापुर – गोण्डा के मध्य कोच संख्या एचए-1 कोच नंबर 251486/सी के  बेडरोल केबिन  से  इंग्लिश शराब ग्रीन लेबल का 73 पैड बोतल, मैक डावल नम्बर 1 का 40 पैड बोतल एवं ग्लोबस ग्रीन का 174 टेट्रा पैक  मिली। उक्त कोच के आन ड्यूटी कोच अटेंडेंट द्वारा बताया गया कि उक्त शराब को मैने ही उक्त स्थान पर छिपा कर रखा था। पैसों के लालच में आकर बिहार में शराब बन्दी होने के कारण उक्त शराब को अधिक पैसा लेकर बिहार में सप्लाई कर देता। कोच अटेंडेंट के पास उपलब्ध थैला बैग में बरामद अंग्रेजी शराब को उसी से सुरक्षित रखवाया गया । उक्त गाड़ी के ट्रेन स्कॉर्ट पार्टी द्वारा दौराने कार्यवाही सहयोग किया गया गाड़ी के रेलवे स्टेशन गोण्डा प्लेटफार्म संख्या-02 पर पहुंचने के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार राय एवं सउनि रामदत्त प्रसाद रेसुब/पोस्ट गोण्डा एवं उनि रवि प्रकाश साथ स्टॉफ जीआरपी गोण्डा भी उपस्थित हुए। उक्त व्यक्ति को जब्त अंग्रेजी शराब सहित गाड़ी से नीचे सुरक्षित उतरवाया गया। बाद पूछताछ अभियुक्त को उसके जुर्म अंतर्गत धारा 60  आबकारी अधिनियम से अवगत कराते हुए समय 21.10 बजे गिरफ्तार किया गया नाम पता पूछने पर कोच अटेंडेंट द्वारा अपना नाम डिंपल बरुआ पुत्र विमल बरुआ निवासी 1 नंबर पानी गांव लोजई थाना बरबरुआ जिला डिब्रूगढ़ (असम) उम्र 27 वर्ष बताया। उक्त अभियुक्त को जब्त अंगेजी शराब सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी/गोण्डा को सुपुर्द किया गया।

 उक्त कार्यवाही में स.उ.नि.बृजकिशोर द्विवेदी, स.उ.नि.गोविंद प्रताप सिंह, 

हे.का.सर्वेश कुमार सिंह, 

हे.का.रंजन कुमार तिवारी,

का.नाहर देव यादव, 

का.श्रवण कुमार साहनी, 

का.जन्मेजय राय,कांस कुशल पाल सिंह सहित कांस सुरेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button