LIVE TVखेलबड़ी खबर

यूपी टी20 लीग सीजन 4 का शंखनाद: 14 अगस्त से लखनऊ और कानपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ; 150 देशों में लाइव टेलीकास्ट

4 ‘C’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा इस बार का रोमांच

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लीग चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट का मुख्य ध्यान 4 ‘C’ पर रहेगा:

यह लीग सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश का उत्सव है। इस बार स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए क्रिकेट के अलावा कॉन्सर्ट, लाइट-ड्रोन शो और एक विशाल फूड कार्निवल का आयोजन किया जाएगा।”

— डॉ. संजय कपूर (चेयरमैन, UPT20 लीग)

‘स्पीड हंट’ से उभरा गुमनाम हुनर: 2.5 लाख से 21.5 लाख तक का सफर

राजीव शुक्ला के विजन को आगे बढ़ाते हुए लीग ने प्रदेश के ग्रामीण व अनकैप्ड टैलेंट को बड़ा मंच दिया है। बिना किसी ट्रायल फीस के आयोजित ‘स्पीड हंट’ में 145 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले एक युवा गेंदबाज को नीलामी में 2.5 लाख की बेस प्राइस के मुकाबले 21.5 लाख की भारी बोली लगाकर टीम में शामिल किया गया।

कप्तानों के बोल: ट्रॉफी पर सभी की नजरें

मंच पर यूपी की छहों फ्रेंचाइजी के कप्तान और प्रतिनिधि एक साथ नजर आए

भुवनेश्वर कुमार (कप्तान, लखनऊ फाल्कन्स):“पिछले दो सीजनों में हम चूक गए थे, लेकिन इस बार नीलामी में हमने अपनी कमजोरियों को दूर कर एक संतुलित टीम बनाई है। आईपीएल का अनुभव काम आएगा और हम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे।”

रिंकू सिंह (कप्तान, मेरठ मावेरिक्स):“हम लगातार तीन सीजनों से फाइनल खेल रहे हैं। मुझ पर कप्तानी का कोई दबाव नहीं है। मेरी सीधी रणनीति है—खिलाड़ी मैदान पर जाएं और बिना किसी डर के अपना 100% दें।”

उपेन्द्र यादव (काशी रुद्राक्ष – डिफेंडिंग चैंपियन):“कप्तान करन शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण मैं यहाँ हूँ। बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरना जिम्मेदारी का काम है और हमारी तैयारी बहुत मजबूत है।”

समीर रिज़वी (कानपुर), माधव कौशिक (नोएडा) और आर्यन जुयाल (गोरखपुर):तीनों युवा कप्तानों ने एकजुट होकर कहा कि यह लीग उनके लिए भारतीय क्रिकेट के दरवाजे खोलने का सबसे बेहतरीन मंच साबित हो रही है।

पहला मुकाबला 14 अगस्त की शाम डिफेंडिंग चैंपियन काशी रुद्राक्ष बनाम मेरठ मावेरिक्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button