LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जागृति योजना के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ मलखान सिंह के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के निर्देशन में नालसा द्वारा संचालित ‘जागृति-न्याय जागरूकता, जमीनी स्तर की सूचना और पारदर्शिता पहल’ योजना, 2025 के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 12.08.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ को साकार करने के उद्देश्य से जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड लखनऊ में पराविधिक स्वयं सेवक राजेश कुमार द्वारा जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, लखनऊ अमरेश कुमार की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में अनिल कुमार, जगदीश, बृजेन्द्र राय, अरविन्द शर्मा, नीलू यादव, अनुराग सिंह, रंजीत बहादुर खण्डेलवाल आदि जनमानस उपस्थित रहे।

राजेश कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, निःशुल्क विधिक टोल फ्री नं0-15100 एवं नालसा द्वारा संचालित योजना जागृति के विषय में जानकारी प्रदान करना है।

यह अभियान युवाओं को न्याय, अधिकार और कानून के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय, जिम्मेदार एवं सशक्त भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। ‘सशक्त युवा, मजबूत भारत’ की भावना के साथ यह पहल न्याय तक समान पहुंच और विधिक जागरूकता को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button