उत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरविदेश
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे प्रशासन गोण्डा द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली

गोण्डा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे प्रशासन, पूर्वोत्तर रेलवे गोण्डा दिनाँक 14.8.2026 को संयुक्त कार्यालय से रेलवे कॉलोनी हॉस्पिटल तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में सहायक सुरक्षा आयुक्त गोण्डा, एरिया मैनेजर गोण्डा प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा जीआरपी गोण्डा एवं अन्य रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश प्रसारित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली का आयोजन 11/30 बजे से 12/30 बजे तक किया गया तथा रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुआ।



