80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

बहराइच। राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए खेलो इंडिया खेलो के अंतर्गत विभिन्न खेल कूद, फ्लैग मेकिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हुआ वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव एवं सदस्य श्रीमती निशा सिंह के निर्देशन व संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं तथा फ्लैग मेकिंग में उत्साहपूर्वक प्रतिभागकिया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय प्रेम से ओत पोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव, अगर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधानाचार्य श्रीमती नेहा सिंह एवं स्कूल स्टाफ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे तथा बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
वामा सारथी अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित व प्रेषित किया गया। विजेता बच्चों को 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में प्रतिभा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर दुर्गेश्वर आनंद को ताइक्वांडो तथा साक्षी यादव को ओलंपियाड में स्टेट लेवल का मेडल एवं ₹1000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, रचनात्मकता एवं राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करना है।



