Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50जीवनशैलीट्रेंडिगदेशप्रदेशबड़ी खबरविदेश
निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया मजदूर, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम

लखनऊ में निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।राजधानी लखनऊ में रविवार को निर्माणाधीन मकान में फैले बिजली के तारों की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ज्योति नगर की है। यहां के रहने वाले मोहम्मद अरमान सुबह मजदूर चौराहे से रानीखेड़ा निवासी मनोज (22) को अपने निर्माणाधीन मकान में मजदूरी के लिए ले गए थे। काम के दौरान मनोज मकान में फैले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी, मोहनलालगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



