सिटी पब्लिक स्कूल में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

बस्ती। सिटी पब्लिक स्कूल गनेशपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उदय शंकर शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया शुक्ला एवं मैनेजर अमित शुक्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने दो प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किए। पहले नाटक में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों को मार्मिक ढंग से दर्शाया गया, जबकि दूसरे नाटक में समाज में फैलते नशे के दुष्परिणामों तथा उससे मुक्ति का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आयशा, आयत एवं आस्था ने बुमरो बुमरो गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अर्पिता, श्रद्धा एवं संध्या ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का हृदय जीत लिया। इसके अतिरिक्त सुमित, आयुष, शिवांश, अखिलेश, प्रिंस, साबरीन, आराध्या, खुशी, मनीषा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।आयोजन को विद्यालय की कुशल शिक्षिकाओं परवीन, तन्वी, मोहिनी, अनामिका, ज्योति, पूजा, पूनम, सुनाली, कीर्ति एवं अन्य शिक्षकों के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।



