उत्तर प्रदेशखबर 50बड़ी खबर
प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो (PIB) में लुबिना चौहान की एंट्री

नई दिल्ली। पत्रकारिता के क्षेत्र में लुबिना चौहान ने नई पारी शुरू की है। उन्होंने प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), भारत सरकार में यंग प्रोफेशनल के तौर पर ज्वाइन किया है। उनकी नियुक्ति नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट (NISG) के माध्यम से हुई है।
लुबिना चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) की 2023 बैच की पासआउट हैं।
PIB से जुड़ने से पहले लुबिना प्रसार भारती में जुलाई 2026 तक करीब दो साल बतौर कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही थीं। इससे पहले वह एपीएन न्यूज के असाइनमेंट डेस्क पर इंटर्न के तौर पर प्रशिक्षण भी ले चुकी हैं।



