LIVE TVखबर 50जीवनशैलीट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरविदेश

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट, सीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री ने महाराजगंज और कुशीनगर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जाएगी। प्रभावितों को राहत, क्षति का आकलन और 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश भी जारी किए गए।नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के दृष्टिगत प्रदेश के सीमावर्ती महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई क्षति को चिंताजनक बताते हुए दोनों जिलों के स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं राहत आयुक्त कार्यालय ने नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए परिजनों को हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है। दरअसल, बाढ़ से महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसके दृष्टिगत सीएम ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने नेपाल में हुई जान-माल की क्षति पर दुख भी जताया। साथ ही भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button