बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंची राहत, रुदौली में 388 परिवारों को वितरित की गई राहत किट

जनपद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तहसील रुदौली स्थित बाढ़ चौकी पस्ता माफी पर माननीय विधायक रुदौली श्री रामचंद्र यादव की उपस्थिति में 388 बाढ़ प्रभावित परिवारों के मध्य राहत किट का वितरण किया गया।

तहसील रुदौली में अब तक कुल 1870 राहत किट तथा 803.5 कुंतल भूसा बाढ़ प्रभावित परिवारों एवं पशुपालकों को वितरित किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।
वहीं, काजीपुर माझा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भी माननीय विधायक गोसाईंगंज की उपस्थिति में प्रभावित परिवारों को राहत किट का वितरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, राहत किट, पशुओं के लिए भूसा तथा अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी है।
इसी क्रम में तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम सलाहपुर तथा ग्राम संदरी, मजरा पूरे मंहगू, तहसील रुदौली सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभावित ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यकतानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।



