LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अन्तर्गत स्व-गणना अभियान में ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अन्तर्गत स्व-गणना अभियान में ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी ऑनलाइन जनगणना के दूसरे चरण के अन्तर्गत स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का ऑनलाइन फॉर्म भरा। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 30 नवम्बर तक चलने वाली ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में सभी से हिस्सेदारी की अपील की।
मुख्यमंत्री जी ने स्व-गणना पोर्टल पर जाकर समस्त प्रशनावली (40 प्रश्न) के सापेक्ष अपनी जानकारी दर्ज की। उन्होंने सभी कॉलम को पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें और ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button