बिहार

पटना में केशव प्रसाद मौर्य बोले, कांग्रेस के रग-रग में है घोटाला

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आने के बाद केंद्र की एनडीए सरकार कांग्रेस पर हमलावर है। सरकार का पक्ष रखने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

पटना पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल मामले पर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। देश में कांग्रेस द्वारा बीजेपी के खिलाफ लोगों में झूठा और गलत संदेश दिया गया है। बीजेपी इसका खुलासा करेगी। इसलिए हम जनता के बीच आए हैं। बता दें कि बीजेपी राफेल मामले पर पूरे देश में 70 जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ रणनीति बनाई है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चरित्र के हिसाब से आरोप लगाया है। कांग्रेस के घोटाले का इतिहास रहा है।

बीजेपी के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। कांग्रेस ने राफेल को चुनावी मुद्दा बनाया।

Related Articles

Back to top button