LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेशस्वास्थ्य

स्वास्थ्य कर्मियों के बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले को लगायी जायेगी वैक्सीन : अमित मोहन प्रसाद

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज शाम 04 बजे लखनऊ, एयरपोर्ट में वैक्सीन की पहली खेप पहुंची।

16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही पूरी की जायेगी। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं क्रम के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का कार्य संचालित किया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा।

वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही करते हुए, प्रथम चक्र में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगायी जायेगी। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के क्रम में मार्च, 2020 में जहां कोविड-19 की टेस्टिंग 72 प्रतिदिन हो रही थी

उसे बढ़ाकर 1,90,000 प्रतिदिन बढ़ाकर किया गया। इसके साथ-साथ प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण के लक्षण की जानकारी ली जा रही है।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से 17.72 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है अथवा उनका कोविड टेस्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 02 करोड़ 55 लाख से अधिक टेस्ट किये जा चुके है जिनमें 45 प्रतिशत टेस्ट आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम से किये गये है।

इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट देश में उत्तर प्रदेश के अलावा किसी अन्य प्रदेश में नहीं किये जा रहे है। उन्हांेने बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आवश्यक है कि सभी लोग सावधानी बरतें, मास्क का निरन्तर उपयोग करें, हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचंे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं उनकों भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक लगभग 6.98 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को 21,727 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं।

प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाईयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं।

इस प्रकार 11 लाख से अधिक एमएसएमई इकाईयों को बैंकों द्वारा 32,000 करोड़ से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। एमएसएमई इकाईयों के माध्यम से 27 लाख से अधिक लोगांे को नौकरियां मिली है।

श्री सहगल ने बताया कि किसान कल्याण मिशन सभी 825 विकास खण्डों में चलाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में 06 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया गया है।

कल 13 जनवरी, 2021 को 303 विकास खण्डों तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया जायेगा। किसान कल्याण मिशन में किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास में किसानों को नई खेती नये प्रकार के आय के संसाधन हेतु प्रेरित करते हुए कृषि के उन्नत किस्मों से कृषि की उन्नत तरीकों से विशेषज्ञों द्वारा अवगत भी कराया जायेगा।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 579.46 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है।

प्रदेश में प्रथम बार मक्का की खरीद की जा रही है। अभी तक 9,85,620.20 कु0 मक्का किसानों से खरीदा गया है। मूंगफली भी किसानों से खरीदी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए कटिबद्ध है और उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है।

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश दिये है कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी स्वयं अथवा अधीनस्थ अधिकारी धान, मक्का तथा मूंगफली क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। किसानों को धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,29,026 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,55,69,666 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 511 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में 10,560 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 4,018 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,012 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,75,101 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,82,300 क्षेत्रों में 5,05,502 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,17,809 घरों के 15,17,49,134 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,555 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,80,639 लोगों ने ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श ले चुके है।

श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश दो बार ड्राई रन चलाया गया हैै। 16 जनवरी, 2021 से कोविड वैक्सीन लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही पूरी की जायेगी। आज शाम 04 बजे लखनऊ, एयरपोर्ट में वैक्सीन की पहली खेप पहुंची। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को प्रदेश के 08 स्थानों पर स्टोर करके संबंधित सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 में भेजा जायेगा।

वैक्सीन स्टाॅक के लिए 1298 केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों जैसे पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और सशक्त बलों के अधिकारी व कर्मचारी तथा उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 50 वर्ष से कम आयु वाले जो किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है उनको वैक्सीन लगायी जायेगी।

उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

Related Articles

Back to top button