खबर 50प्रदेशमध्य प्रदेश

बच्चे ने पकड़ा 10 फीट लंबा सांप

बुधवार को देवास के शंकरगढ़ में एक वेयरहाउस में रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया हुआ। यहां एक नन्हा बालक करीब 10 फीट लंबे सांप को पकड़ने की जुगत लगा रहा था। 4 साल के इस बच्चे ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद इस सांप को पकड़ लिया।बच्चे ने पकड़ा 10 फीट लंबा सांपदरअसल यहां एक वेयरहाउस लोगों ने करीब 10 फीट लंबा सांप देखा। इससे लोग दहशत में आ गए और वेयरहाउस से बाहर निकल आए। इतने बड़े सांप को देखकर लोगों ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने तुरंत बालगढ़ निवासी अरुण सिंह चौहान को सूचना दी। अरुण सिंह सर्प विशेषज्ञ हैं और सांप पकड़ने में माहिर हैं। लेकिन चौहान इस काम के लिए अपने 4 साल के बेटे जयराज सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पहले चौहान ने सांप पकड़ने की कोशिश की तो वह कंटीले तारों में चला गया। चौहान वहां नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने अपने पुत्र जयराज सिंह को ये काम सौंपा। नन्हे बालक ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद 10 फीट लंबे इस सांप को पकड़ लिया। बालक की सांप पकड़ने की कोशिश ने वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। सभी उसकी तकनीक देखकर हैरान रह गए। आखिरकार बालक जयराज ने सांप को सफलतापूर्वक पकड़ा और तारों से बाहर निकाला।तारों में फंसने के कारण सांप घायल हो गया, फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। सभी ने जयराज की हिम्मत की दाद दी।

 

अब तक 1328 सांप पकड़े

अरुण सिंह चौहान ने बताया कि वे अब तक 1327 सांप पकड़ चुके हैं और ये 1328वां सांप था। उन्होंने बताया कि वे 2006 से सांप पकड़ रहें हैं। सर्प दंश के रोगी भी यदि समय पर उनके पास आते हैं वे तो उसका उपचार भी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे को भी सांप पकड़ने की कला के बारे में तालीम दे रहे है। उनका बेटा जयराज पहले भी सांप पकड़ चुका है। जयराज ने वेयरहाउस से जो सांप पकड़ा वह घोड़ापछाड़ प्रजाति का था।

Related Articles

Back to top button