LIVE TVMain Slideखेलदेश

टोक्यो ओलंपिक 2020 के दूसरे दिन भारत ने किया हॉकी में जीत के साथ आगाज

टोक्यो ओलंपिक 2020 के दूसरे दिन भारत के लिए हॉकी से बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है. हॉकी के ग्रुप मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है. पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की है. रविवार को भारत की टक्कर दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी.

न्यूजीलैंड ने हालांकि भारत को इस मुकाबले में बेहद ही कड़ी टक्कर दी. कीवी टीम के रसेल ने खेल के 6 मिनट में पेनल्टी कार्नर से गोल कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाया था. इसके महज 4 मिनट के बाद पेनल्टी स्ट्रोक से मैच में भारत ने 1-1 की बराबरी की. भारत की ओर से पहला गोल रुपिंदर पाल सिंह ने किया.

हरमनप्रीत सिंह ने खेल के दूसरे क्वार्टर में भारत को 2-1 आगे कर दिया. इसके 7 मिनट के बाद खेल के तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने फिर से गोल मारकर भारत को 3-1 से बढ़त दिला दी. भारत को हालांकि दोनों ही गोल पेनल्टी कार्नर से मिली.

न्यूजीलैंड की टीम ने खेल के 43 मिनट पर 1 गोल वापस किया और खेल के आखिरी क्वार्टर में भारत के ऊपर ज़बरदस्त दबाव भी बनाया. लेकिन भारत का डिफेंस भी मजबूत रहा और भारत ने मैच 3-2 से जीत हासिल कर ली. इसी के साथ भारत ने मेन्स हॉकी इवेंट में जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है.

आपको बता देते है कि भारत की ग्रुप में जापान, ऑस्ट्रेलिया , स्पेन और अर्जेंटीना भी है. भारत को इन टीमों के साथ अगले कुछ दिनों में खेलना है. ओलंपिक हॉकी की इतिहास में भारत 8 गोल्ड मेडल के साथ सबसे सफल देश है.

Related Articles

Back to top button