LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री शैलेन्द्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री शैलेन्द्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जवान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान श्री शैलेन्द्र दुबे के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत जवान श्री शैलेन्द्र दुबे के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन श्री योगेंद्र मोहन गुप्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन श्री योगेंद्र मोहन गुप्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button