LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को किया सम्बोधित

भारतीय जनता पार्टी की रविवार को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दारा सिंह चौहान भी शामिल होंगे। भाजपा की 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश से पन्द्रह सदस्य हैं।

नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ अन्य पांच प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी।

इस बैठक में जिन राज्यों में विधनासभा चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। भाजपा की 80 सदस्यीय नवगठित कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश से 15 सदस्य हैं।

भारतीय जनता पार्टी की रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश भर के 80 पार्टी के 80 नेता शामिल होंगे।

तीन बजे तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में वाराणसी से सांसद पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा सचेतक मंडल के सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी, लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चंदौली से सांसद भारी उद्योग मंत्री

डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, अमेठी से सांसद केन्दीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, फतेहपुर से सांसद केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मुजफ्फरनगर से सांसद केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान,

बरेली से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य व

दारा सिंह चौहान शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का इस बैठक में शामिल होने के साथ ही नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट तथा वार्ता का भी कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button