LIVE TVMain Slideखबर 50देश

प्रदेश में अब तक कुल 9,74,62,647 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,41,457 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,142 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,74,62,647 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर के लिए 1,23,636 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 17,600 तथा अब तक 17,97,728 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 95,866 एक्टिव मामले है, जिनमे 93,078 लोग होम आइसोलेशन में है।  लगभग 1.5 प्रतिशत लोग ही अस्पताल में भर्ती है। 

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 20 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 26,12,031 डोज दी गयी है, जिनमे  15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,81,642 डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,22,24,331 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 96.47 प्रतिशत है।18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,29,59,038 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 63.06 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 70,92,929 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 50.61 प्रतिशत है।  उन्होंने बताया कि अब तक 6,52,551 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।  अब तक कुल 24,29,28,849 डोज दी जा चुकी है। 

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड केसों की जीनोम सिक्वेसिंग भी करवायी जा रही है। जीनोम सिक्वेसिंग के कुछ समय से जो परिणाम आ रहे है, उससे ये पता चला है कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले ओमीक्रोन के ही आ रहे है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button