LIVE TVMain Slideदेशधर्म/अध्यात्म

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज 22 जनवरी दिन शनिवार है. आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. सुबह 09:17 बजे के बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज शनिवार के दिन आपको न्याय के देवता शनि देव की पूजा करनी चाहिए.

शनि देव को पूजा में काला तिल, सरसों के तेल वाला दीपक दान करना उत्तम होता है. पूजा में संभव हो तो उन्हें नीला फूल अर्पित करें. शनि देव को प्रसन्न करने के​ लिए आप शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं.

आज के दिन हनुमान जी की भी पूजा करने की परंपरा है. हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव परेशान नहीं करते हैं और शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या में भी राहत मिलती है. शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल के सरसों के तेल वाला दीपक भी जलाना शुभ होता है.

जो लोग शनिवार को व्रत रखते हैं, उनको आज शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं उड़द, काला तिल, काला कपड़ा, सरसों का तेल, चमड़ा का जूता या चप्पल, कंबल दान करना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि ग्रह भी मजबूत होता है.

शनि दोष से मुक्ति के लिए आज के दिन शनि मंदिर में छाया दान भी करने का विधान है. इन उपायों के अलावा आप किसी अपंग, गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते हैं, उसको भोजन कराते हैं, तो शनि देव की कृपा आप पर होगी. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

22 जनवरी 2022- आज का पंचांग
आज की तिथि – मघा कृष्णपक्ष चतुर्थी
आज का नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – शोभन
आज का वार – शनिवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:22:00 AM
सूर्यास्त – 06:20:00 PM
चन्द्रोदय – 21:56:59
चन्द्रास्त – 10:03:59
चन्द्र राशि – सिंह

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:37:59
मास अमांत – पौष
मास पूर्णिमांत – माघ
शुभ समय – 12:11:32 से 12:54:04 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 07:13:48 से 07:56:20 तक, 07:56:20 से 08:38:52 तक
कुलिक – 07:56:20 से 08:38:52 तक
कंटक – 12:11:32 से 12:54:04 तक
राहु काल – 10:06 से 11:28
कालवेला/अर्द्धयाम – 13:36:36 से 14:19:08 तक
यमघण्ट – 15:01:40 से 15:44:12 तक
यमगण्ड – 13:52:32 से 15:12:17 तक
गुलिक काल – 07:22 से 08:44

Related Articles

Back to top button