LIVE TVMain Slideदेशधर्म/अध्यात्म

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज 24 जनवरी दिन सोमवार है. आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज सुबह 08:46 बजे के बाद से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम है.

आज आप भगवान शिव का बेलपत्र, भांग, मदार, धतूरा, सफेद चंदन, गंगा जल, गाय के दूध, शक्कर, शमी का पत्ता आदि से पूजन करें. इन वस्तुओं के अर्पण के समय पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का उच्चारण करते रहें.

शिव पूजा के समय शिव चालीसा और शिव स्तोत्र का पाठ करना भी अच्छा होता है. आज आप भगवान शिव को प्रसन्न करके आरोग्य, सुख, समृद्धि के साथ अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति भी कर सकते हैं. सोमवार के दिन शिव पुराण का पाठ या श्रवण करना भी कल्याणकारी होता है.

सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव तो प्रसन्न होते ही हैं, चंद्रमा भी मजबूत होता है. आज के दिन चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली से चंद्र दोष दूर होता है. चंद्रमा के प्रभाव से जीवन में सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है.

जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है, उनको सोमवार को चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए और गले में चंद्रमा धारण करना चाहिए. सोमवार को चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं जैसे चीनी, चावल, दही, मोती, सफेद वस्त्र आदि का दान करना भी अच्छा होता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – मघा कृष्णपक्ष षष्ठी
आज का नक्षत्र – हस्त
आज का करण – वणिज
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – सुकर्म
आज का वार – सोमवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:21:00 AM
सूर्यास्त – 06:21:00 PM
चन्द्रोदय – 23:55:00
चन्द्रास्त – 11:07:00
चन्द्र राशि – कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:40:18
मास अमांत – पौष
मास पूर्णिमांत – माघ
शुभ समय – 12:11:58 से 12:54:39 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 12:54:39 से 13:37:20 तक, 15:02:43 से 15:45:24 तक
कुलिक – 15:02:43 से 15:45:24 तक
कंटक – 09:21:13 से 10:03:54 तक
राहु काल – 08:44 से 10:06
कालवेला/अर्द्धयाम – 10:46:35 से 11:29:17 तक
यमघण्ट – 12:11:58 से 12:54:39 तक
यमगण्ड – 11:13:16 से 12:33:19 तक
गुलिक काल – 14:14 से 15:36

Related Articles

Back to top button