LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों ने समाज और देश हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिनका लाभ समाज व देश को मिला है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 श्री कल्याण सिंह (पब्लिक अफेयर्स) तथा उत्तर प्रदेश के ही स्व0 श्री राधेश्याम खेमका (साहित्य एवं शिक्षा) को मरणोपरान्त ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्री कल्याण सिंह तथा स्व0 श्री राधेश्याम खेमका के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिन महानुभावों को मरणोपरान्त पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनके देश, प्रदेश व समाज के प्रति योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के श्री राशिद खान (कला) तथा श्री वशिष्ठ त्रिपाठी (साहित्य एवं शिक्षा) को ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश से ही सुश्री कमलिनी अस्थाना एवं सुश्री नलिनी अस्थाना (कला) को संयुक्त रूप से, श्री शिवनाथ मिश्रा (कला), श्री शीशराम (कला), श्री सेठ पाल सिंह (अन्य-कृषि), सुश्री विद्या विन्दु सिंह (साहित्य एवं शिक्षा), श्री शिवानन्द (अन्य-योग), श्री अजय कुमार सोनकर (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), सुश्री अजिता श्रीवास्तव (कला) तथा डॉ0 कमलाकर त्रिपाठी (मेडिसिन) को ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित विभूतियों को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने वाले इन महानुभावों से सभी को खासतौर पर युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी। इन सभी ने उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button