LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी और कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया है। आरपीएन सिंह ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह भी मंच पर मौजूद थे।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आरपीएन सिंह का बीजेपी में स्वागत है। प्रधान ने कहा कि विकास के मुद्दे, गरीब कल्याण के मुद्दे को सही मायने में अपनाते हुए आरपीएन सिंह की बीजेपी में एंट्री हुई है। प्रधान ने इस दौरान एक पुराना वाकया शेयर करते हुए कहा कि मैंने पहले एक बार आरपीएन सिंह से कहा था कि आपको बीजेपी के साथ आना चाहिए। प्रधान ने कहा कि पहले सिंधिया जी से भी कहा था कि आप हमारे साथ आइए।आरपीएन सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान के लिए कहा कि मेरे बारे में जो शब्द कहे उसके लिए धर्मेंद्र प्रधान जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बीजेपी में शामिल करने के लिए जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी का धन्यवाद किया। आरपीएन सिंह ने राष्ट्र निर्माण में बीजेपी के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं रह गई जहां मैंने शुरुआत की। सिंह ने कहा कि उन्होंने 32 साल से निष्ठा के साथ कांग्रेस में काम किया।आरपीएन सिंह ने कहा कि यूपी देश का दिल है। यूपी की प्रगति मतलब देश की प्रगति है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करके पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसे मैं पूरा करुंगा। आरपीएन सिंह ने यूपी में डबल इंजन सरकार की तारीफ की। उन्होंने यूपी में योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहा है जो देश का दिल है। उत्तर प्रदेश में प्रगति होगी तो देश में प्रगति होगी। पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो बडी योजनाएं कार्यान्वित हुई है वह उत्तर प्रदेश में हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश ने देखा है।डबल इंजन की सरकार ने बडी योजनाओं को पूर्वांचल में कार्यान्वित किया है।  पूर्वाचंल में जो सपनों में देखा जाता था आज वह जमीन पर उतरा है। उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में काननू व्यवस्था को ठीक करने का काम  किया है यह सरकार। विश्वास दिलवाता हूं कि जो भी काम देंगे वो आवश्य करेंगे।आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष  जेपी नडडा जी, कृति पूंज परम श्रद्धेये श्री नरेन्द्र मोदी जी, ओजस्वी पूर्ण श्री अमित शाह जी धमेद्र प्रधान जी सबको हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन सबने भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल किया।कुछ ही सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन संस्कृति को 21 वीं सदी से जोडकर राष्ट्र के निर्माण में जो काम किया है वह पूरा देश सरहा रहा है।32 सालों तक एक कांग्रेस पार्टी में ईमानदारी से रहा रहा ,  मेहनत-लगन से काम किया परंतु जिस पार्टी में रहा वह पार्टी अब रहने लायक नहीं रहा, न तो वह सोच रही और हम लोगों को देश में राष्ट्र निर्माण करना है इसलिए भाजपा में शामिल होकर देश को आगे बढाने के लिए एक छोटे कार्यकर्त्ता की हैसियत से प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी काम होगा वह करूंगा।बहुत लोगों ने भाजपा में शामिल होने के लिए पहले कहा था किंतु मैं कहूंगा देर आये दुरूस्त आये।

Related Articles

Back to top button