LIVE TVMain Slideदेश

15-18वर्ष के बच्चों को अब तक 85,21,043 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 60.80 प्रतिशत

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,93,419 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 8,901 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,87,03,338 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर हेतु 82,438 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 16,786 लोग तथा अब तक कुल 18,93,577 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 72,393 एक्टिव मामले है, जिनमे 70,175 लोग होम आइसोलेशन में है।  

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,53,31,893 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 98.58 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,85,78,831 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 66.87 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 85,21,043 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 60.80 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 9,54,750 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 25,33,86,517 डोज दी जा चुकी है। 

 श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। 19 जनवरी 2022 को संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत थी, जो घटकर 26 जनवरी 2022 को 4.98 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में लगें कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। निर्वाचन में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपनी दूसरी डोज के 90 दिन पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button