LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

त्याग और बलिदान से हासिल हुई आजादी:मुलायम

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हम सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। आज हम उन शहीदों और उनके परिवारों को याद कर रहे हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश आजाद हुआ। देश की आजादी के समय किसान, मजदूर, शिक्षक, वकील, नौजवान सभी एक साथ खड़ी हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने त्याग किया और शहीद हुए, तब यह आजादी मिली। मुलायम ने कहा कि सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए, सभी सुविधाएं देंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि नौजवानों में बहुत जोश और उत्साह है। हम सब देश की रक्षा और सम्मान के लिए हर त्याग को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग जो हमारे ऊपर विश्वास करते हैंए हम उनके विश्वास को बनाए रखेंगे।—————————————-चारबाग स्टेडियम में मनाया गणतंत्र दिवस समारोहलखनऊ।(आरएनएस ) गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ का राष्ट्रीय महापर्व उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित चारबाग स्टेडियम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर रेलवे  महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा नीतू सपरा की उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से किया गया एवं उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की गारद का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण मंडल के रेलवे सुरक्षा बल की महिला विंग द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक प्रस्तुत परेड एवम सलामी रही जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर ज्योति सिंह द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों को आकाश में छोड़ा गया। डीआरएम ने अपने सम्बोधन में मंडल की अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियों की चर्चा की एवं कोविड-19 द्वारा जनित समस्याओं एवम विषम परिस्थितियों के उपरांत भी मंडल द्वारा अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यकलापों तथा सेवाओं के निर्वहन हेतु रेलकर्मियों की सराहना करते हुए सभी को प्रेरित किया। इस आयोजन में मंडल के समस्त विभागाध्यक्ष एवम अन्य अधिकारीगण ,महिला कल्याण संगठन की  सदस्यायें, सभी यूनियनों तथा मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button