LIVE TVMain Slideदिल्ली एनसीआरदेश

दिल्ली की 75 अलग-अलग जगहों पर 115 फ़ीट की तिरंगा लहराएगा

आज़ादी के 75वें साल में आज से दिल्ली की 75 अलग-अलग जगहों पर 115 फ़ीट की ऊंचाई से हमारा अमर तिरंगा शान से लहराएगा। हम आजादी का 75वां साल मना रहे हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचाई पर तिरंगे लगाए गए हैं। हमारा मकसद है कि दिल्ली में कोई भी अपने घर से बाहर निकले तो, उसे दो-तीन बार तिरंगा जरूर दिखाई दे। जितनी बार हम तिरंगे को देखते हैं, हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागती है। शायद पूरी दुनिया में दिल्ली अकेला शहर है, जहां पर इतने बड़े स्तर पर 115 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज लगाए जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दिल्ली का नाम दर्ज होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा तिरंगा हमेशा ऊंचा व लहराता रहे और इसी तरह से हमारा देश तरक्की करता रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तिमारपुर में ध्वजारोहण के दौरान यह बातें कहीं। इस दौरान सभी विधायकों ने भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और स्थानीय विधायक दिलीप पांडे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जश्न मना रहा है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर 75 विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज तिमारपुर क्रॉसिंग, रिंग रोड पर रिमोट दबाकर ध्वजारोहण किया। साथ ही, सभी विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया। इससे पहले, सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचे और सर्व प्रथम उन्हें होमगार्ड द्वारा जनरल सलामी दी गई। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को परेड कमांडर किरण पाल के नेतृत्व में सम्मान गारद ने सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रीय सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और स्थानीय विधायक दिलीप पांडे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर 5 राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है और आज से 75 तिरंग और लहराएंगे। इस तरह अब दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 80 राष्ट्रीय ध्वज 115 फीट की उंचाई पर लहराएंगे। इन 75 विशाल तिरंगों में से 25 का रिमोट से ध्वजारोहण किया गया, जबकि 50 जगहों पर हाथ से ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान सभी मानदंडों का कड़ाई से पालन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को रौशन रखने के लिए खम्भे पर रात के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। दिल्ली सरकार के ‘देशभक्ति बजटÓ के तहत आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर 500 राष्ट्रीय ध्वज और लगाए जाएंगे। इस अवसर पर  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश के लिए बेहद गर्व का दिन है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 75 जगहो ंपर 115 फीट उंचे तिरंगे लगाए गए हैं। हम आजादी का 75वां साल मना रहे हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए आज दिल्ली के 75 जगहों पर 115 फीट उंचे तिरंगे लगाए गए हैं। हमारा मकसद है कि पूरी दिल्ली में 500 जगहों पर यह तिरंगे लगाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य 26 जनवरी तक 500 तिरंगे लगाने का था, लेकिन प्रदूषण और कोरोना समेत कई कारणों की वजह से कंस्ट्रक्शन पर प्रतिबंध लग गया था। लेकिन अगले कुछ महीनों के अंदर 500 जगहों पर ये तिरंगे लगा दिए जाएंगे।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा मकसद है कि दिल्ली में कोई भी अपने घर से बाहर निकले और दफ्तर के लिए जाए, तो उसे दिन में दो-तीन बार तिरंगा जरूर दिखाई दे। जितनी बार हम तिरंगे को देखते हैं, हमारे अंदर एक देशभक्ति की भावना जागती है। समान्य तौर पर अपनी जिंदगी जीते हुए हम अपने परिवार और अपनी जिंदगी में इतने उलझ जाते हैं कि कई बार अपने देश और अपने समाज को भूल जाते हैं। जितनी बार एक आम आदमी तिरंगे को देखेगा, यह तिरंगा उसे देशभक्ति की याद दिलाएगा, उसे देश की याद दिलाएगा और उसे उन सब लोगों की याद दिलाएगा, जिन लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था।  अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि शायद पूरी दुनिया में दिल्ली अकेला शहर है, जहां पर इतने बड़े स्तर पर 115 फीट उंचे राष्ट्र ध्वज लगाए जा रहे हैं। हम इसकी जांच करा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो शायद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंदर भी दिल्ली का नाम दर्ज होगा कि दिल्ली अकेला शहर है, जहां इतने सारे उस देश के राष्ट्रीय ध्वज 115 फीट की उंचाई पर लगाए जा रहे हैं। मैं दिल्ली और देश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। तिरंगे को उपर जाते हुए देखकर आज दिल खुश हो गया। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा तिरंगा हमेशा उंचा रहे और लहराता रहे और इसी तरह से देश आगे तरक्की करता रहे।

Related Articles

Back to top button