LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशट्रेंडिगदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर साधा निशाना

गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मथुरा में कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश में कभी पूर्ण विकास का नक्शा ही नहीं खींचा। भाजपा की सरकार देखने से पहले उत्तर प्रदेश के लम्बे कालखंड में सपा, बसपा की सरकारें थीं। सपा आती थी एक जाति का काम करती थी, बसपा आती थी दूसरी जाति का काम करती थी। कभी भी उत्तर प्रदेश के संपर्णू विकास का नक्शा ही नहीं खींचा ही नहीं। योगी आदित्यनास के मुख्यमंत्री बनने के बाद सबका साथ, सबका विश्वास, सबाका विकास का सूत्र आया। यह सरकार किसी एक जाति की नही ंसंपूर्ण समाज की है। आपने 2017 में ही जाति वाद परिवार वाद और तुष्टीकरण के आधार की राजनीति करने वालों को खारिज कर दिया था। अमित शाह गुरूवार को मथुरा वृंदावन विधान सभा सीट पर भाजपा से चुनाव लड रहे प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, छाता क्षेत्र से चुनव लड रहे मंत्री चैधरी लक्ष्मीनरायण, बल्देव सुरक्षित सीट से प्रत्याशी विधायक पूरन प्रकाश, मांट क्षेत्र से प्रत्याशी राजेश चैधरी तथा गोवर्धन क्षेत्र से प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम के लिए वोट मांगे।
   गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से पूछा कि राजनीति में परिवार वाद और जातिवाद होना चाहिए। सारे समाज को दरकिनार कर आगे बढना ठीक है क्या। तुष्टिकरण केे आधार पर यह सरकारें चलीं। साढे चार साल से योगी जी की सरकार है। राहुल बाबा भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। उन्होंने लोगों से फिर पूछा सपा की सरकार थी गुडाराज था या नहीं था। बाहुबली परेशान करते थे कि नहीं करते थे। बहन बच्चियों का अपमान होता था कि नहीं होता था। हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। लोगों के अधिकार को उनके घर में पहुंचाने का काम किया है। सपा की सरकार थी गुण्डा राज था कि नहीं, बहुबली परेशान करते थे कि न हीं करते थे, बहन बच्चियों का अपमान होता था कि नहीं होता था। भाजपा की सरकार आई तो जिन बाहुबली से पहले पुलिस डरती थी, वह बाहुबली गले में पट्टी डालकर पुलिस के आगे सरेंडर कर रहे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश जी के पेट में दर्द होता है। कहीं आजम खां, कहीं मुख्तार अंसारी, आजम खां को पकडा तो सीआरपीसी की धाराएं कम पड गईं। माफिया ने जिस संपत्ति पर कब्जा किया था उसे भाजपा की सरकार ने मुक्त कराने का काम किया है। यहां कानून का शासन लाने का काम भाजपा ने किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा, मंत्री चैधरी लक्ष्मीनरायण, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर मेघश्याम, राजेश चैधरी, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, रविकांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
अखिलेश बाबू आप चुल्लूभर पानी में …!
अखिलेश बाबू आप कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हो, आप चुल्लूभर पानी में डूब मरो आप को बोलने का कोई अधिकार नहीं, मैं यहां पूरे आंकडे लेकर आया हूं। गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था के आंकडे देते हुए कहा अखिलेश बाबू के शासन से डकैती में 70 प्रतिशत कमी हुई है। लूट में 72 प्रतिशत, हत्या में 29 प्रतिशत, अपहरण के अंदर 35 प्रतिशत की कमी भाजपा के शासन में हुई। यूपी की आर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी, आज उत्तर प्रदेश भारत की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। श्रीकांत शर्मा के लिए कहा कि इतने युवा कार्यकर्ता को इतने बडे प्रदेश का उर्जा मंत्री बना दिया। लोगों से पूछा कि बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है कि नहीं, शहर में 24 घंटा बिजली आती है कि नहीं, गांव में 22 से 23 घंटे बिजली आती है कि नहीं, लोहे से ढाल भी और समसीर भी बन कती है। अखिलेश के हाथ में शासन है तो गुण्डा राज होगा, भाजपा के हाथ में होगा तो सुशासन का राज होगा।
मथुरा में कराए काम भी एक एक कर गिनाए
गृहमंत्री ने मथुरा में कराए काम भी एक एक कर गिनाए। अमित शाह ने कहाकि यहां ढेर सारे काम किए गए हैं। मथुरा में भव्य कृष्ण महोत्सव आयोजित किया। वृंदावन, बरसाना, बल्देव, गोकुल जैसे धामों को तीर्थ स्थल घोषित किया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की है। आने वाले दिनों में दुनियांभर का पर्यटन यहां आए यह प्रयास किया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर की 23 कुंजं गलियों का विकास किया है। नगर निगम क्षेत्र में 70 हजार घरों को शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का काम किया है।
जो बिजली ही नहीं दे पाए, मुफ्त बिजली कैसे देंगे
जो मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं, वह कभी बिजली ही नहीं दे पाए। हमने देश में 16 करोड लोगों को मुफ्त अनाज दिया है। देश में 80 प्रदेश में 15 करौड लोगों को राशन दिया है। यह सबसे बडी उपलब्ध है। 42 लाख लोगों को घर देने का काम किया है। दो करोड 56 लाख किसानों को सम्मान निधि, 15 करोड को आयुष्मान योजना का कार्ड दिए है। 1.66 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए हैं। गन्ना किसानों को 55 हजार करोड का पेमेंट सपा, बसपा सरकार में हुआ था। भाजपा ने एक लाख 48 हजार करोड का भुगतान किया है। लॉकडाउन में भी गन्ना मिलें बंद नहीं हुईं।
अमित शाह सबसे पहले पहुंचे बांकेबिहारी मंदिर
गृहमंत्री अमित शाह वृंदावन स्थित पवन हंस हैलीपेड से सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बांके बिहारी मंदिर में अमित शाह को फूलों की मालाओं के साथ तस्वीर दी गई। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मेघलवाल और श्रीकांत शर्मा भी रही। मंदिर पहुंचने से पहले उन गोस्वामी पुजारियों का गोविड टेस्ट किया गया जिन्होंने अमित शाह को पूजा अर्चना करानी थी। अमित शाह के पहुंचने से पहले ही सूरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद कर दी गई थी। गृहमंत्री का हैलीकाप्टर सुबह 11:37 बजे पवन हंस हैलीपेड पर पहुंचा। ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद वह अपने कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। इस बीच उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं भी पूरा ध्यान रखा। हैलीपेड से निकलते ही उत्साही कुल लोग जोशीली नारेबाजी कर रहे थे, अमित शाह ने गाडी से उतर कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और फिर काफिला आगे बढ गया।

Related Articles

Back to top button