LIVE TVMain Slideदेश

प्रदेश में अब तक कुल 9,88,84,193 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,80,883 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 7,907 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,88,84,193 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 14,993 लोग तथा अब तक कुल 19,08,570 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के नये मामलों की तुलना में ठीक होने वालो की संख्या लगातार अधिक आ रही है। उन्होने बताया कि 17 जनवरी, 2022 को प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 1,06,616 थे जो घटकर अब कुल 65,263 एक्टिव मामले रह गये है। 63,076 लोग होम आइसोलेशन में है।  

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 जनवरी, 2022 को एक दिन में 16,44,450 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,57,80,643 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 98.89 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9,95,44,146 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 67.52 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अब तक 87,33,333 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 62.32 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 10,49,732 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 25,51,07,854 डोज दी जा चुकी है। 

 श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 4.54 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 से 29 जनवरी, 2022 तक घर-घर जाकर लक्षणयुक्त लोगों का, 60 वर्ष से अधिक जिन लोगों ने कोविड की पहली डोज नहीं ली, उनका तथा जिन बच्चों, गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण रह गया है उनकी पहचान की जा रही है। इस अभियान के अन्तर्गत 24 से 25 जनवरी, 2022 तक 60 वर्ष से अधिक 1,61,381 लोगों ने कोविड की पहली डोज नहीं ली, उनकों सूचीबद्ध कर, कोविड वैक्सीन की डोज दी जा रही है। इसी तरह 41,658 लक्षणात्मक लोगों को सूचीबद्ध कर मेडिसिन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button