खबर 50देशप्रदेशबड़ी खबरमध्य प्रदेश

एक अप्रैल से जुलाई तक रात दस से सुबह छ: बजे तक बंद रहेगा इंदौर एयरपोर्ट

इंदौर । देवी अहिल्या एयरपोर्ट एक अप्रैल से जुलाई तक रात में बंद रहेगा। हयां रनवे के आखिरी छोर की चौड़ाई बढ़ाने का काम अप्रैल से शुरु होगा जिसके चलते फ्लाइट्स का समय सुबह छ: बजे से रात दस बजे तक ही हो सकेगा। मामले में एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे अप्रैल से जुलाई तक फ्लाइट का संचालन रात दस बजे बाद नहीं करें। दरअसल, काफी समय से यहां रनवे के अंतिम छोर की चौड़ाई बढ़ाने का काम पेंडिंग है। यहां प्रधानमंत्री के बेइंग-777 सहित अन्य बड़े प्लेन लैंड करने के बाद आसानी से टर्न लेर टर्मिनल तक पहुंच सके, इसके लिए रनवे की चौड़ाई बढ़ाई जाना है। अगर दिन में यह काम चलता है तो काफी फ्लाइट्स प्रभावित होंगी इसके चलते यह काम रात को किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रमेश कुमार के मुताबिक अप्रैल से रात को फ्लाइट्स का संचालन बंद करने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही सभी एयरलाइंस को भी अवगत कराया है कि वे अप्रैल से रात को फ्लाइट का संचालन नहीं करें। अभी रात दस बजे बाद चार फ्लाइट्स का संचालन होता है। इन चारों फ्लाइट्स के रात के समय में एयरलाइंस को परिवर्तन करना पड़ेगा। इसके तहत इनका संचालन सुबह छ: से रात दस बजे के बीच करना होगा। अभी रात दस बजे सूरत से इंडिगो की फ्लाइट यहां लैंड होती है। फिर रात 10:55 बजे मुंबई से एक फ्लाइट यहां लैंड होती है। इसके बाद रात 11:25 बजे मुंबई से एक फ्लाइट इंदौर आती है। सबसे आखिरी फ्लाइट रात 11:55 बजे इंडिगो की है जो पुणे जाती हे।

Related Articles

Back to top button