उत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेश

अश्विनी समिति के संयोजक व स्टार प्रचारक नियुक्त

लखनऊ । राष्ट्रीय समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय समिति के विस्तार के लिए राष्ट्रीय समिति के संयोजक व स्टार प्रचारक के रूप में कानपुर के जुझारू अश्विनी पाण्डेय को मनोनीत किया गया। लखनऊ की सरजमीं पर एक सम्मान समारोह के दौरान यह सम्मान उन्हें दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, प्रधान संपादक शुभम त्रिवेदी, राष्ट्रीय सलाहकार अजय कुमार सिंह ऊर्फ साधू बाबा, लालजी पाण्डेय के अतिरिक्त सभी समाचार पत्र डिपो के अध्यक्ष द्वारा फूल मालाओं व अंगवस्त्र के साथ यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान की श्रंखला में कानपुर के दिग्गज वितरक नेतागणों मे ज्ञान प्रकाश आर्य, राजेश कुशवाहा , आदर्श शुक्ला , अभिषेक बाजपाई ,आशुतोष अवस्भी शामिल रहें। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय द्वारा अश्विनी पाण्डेय को राष्ट्रीय समिति के टीम के विस्तार के लिए जो पद प्रभार सौंपा गया है उसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय समिति का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि शीघ्र ही कानपुर में कार्यकारिणी की बड़ी टीम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में करेंग। सम्मान समारोह मे कुछ अवशेष पदाधिकारियों के डिजिटल परिचय पत्र, स्टीकर एवम गाड़ी में लगाने वाले लोगो का वितरण भी किया गया और साथ मे  पॉली टेक्निक डिपो के सर्वाधिक प्रिय अध्यक्ष मो मतीन गुर्जर को उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सर्वसम्मति से मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गयाा।

Related Articles

Back to top button