Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

पुष्पा: द रूल के आइटम नंबर में सामंथा की जगह ले सकती हैं दिशा पाटनी

साउथ की अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु सुपरहिट फिल्म पुष्पा में आइटम नंबर करती दिखी थीं। यह सामंथा के करियर का पहला आइटम नंबर था, जो भले ही रिलीज होने के बाद खूब विवादों में रहा, लेकिन सामंथा पर फिल्माया गया यह गाना सुपरहिट रहा। अब निर्माता पुष्पा के दूसरे पार्ट में सामंथा को लेने के मूड में नहीं हैं। पुष्पा: द रूल में उनकी जगह अभिनेत्री दिशा पाटनी को लेने की तैयारी चल रही है। सामंथा को पुष्पा के गाने ओ अंतावा पर थिरकते देखा गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, अब पुष्पा: द रूल के लिए निर्माताओं ने दिशा से संपर्क किया है। निर्देशक सुकुमार, दिशा को फिल्म में लेना चाहते हैं। हालांकि, दिशा को पुष्पा का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने किसी वजह से यह ऑफर ठुकरा दिया था। अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने के लिए रजामंदी दे दी है। पुरुषों के लिए काम करने वाले एक संस्थान ने ओ अंतावा गाने के खिलाफ आंध प्रदेश कोर्ट में केस दर्ज किया था। गाने पर बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिका में गाने की लिरिक्स पर ऐतराज जताया गया। कहा गया कि यह पुरुषों की गंदी सोच को दर्शाता है, जैसे वे हर वक्त केवल शारीरिक संबंध बनाने के बारे में सोचा करते हों। सोशल मीडिया पर इस वजह से सामंथा को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। ओ अंतावा बीते 10 दिसंबर को रिलीज हुआ था। इसे इंद्रावती चौहान ने अपनी आवाज दी और देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया। गणेश आचार्य इस गाने के कोरियोग्राफर थे। तमिल वर्जन की लिरिक्स विवेका ने लिखी, वहीं चंद्राबोस ने तेलुगु वर्जन के बोल लिखे। पुष्पा 17, दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थीं। पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। दर्शकों को अब पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इस साल के अंत तक यह फिल्म दर्शकों के बीच होगी। अल्लू का कहना है कि दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा मजेदार और धमाकेदार होगा। दिशा जल्द ही एकता कपूर की फिल्म केटीना में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक अंधविश्वासी पंजाबी लड़की का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा दिशा, एकता की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में भी काम कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी हैं, जिनके साथ दिशा फिल्म मलंग में काम कर चुकी हैं। वह करण जौहर की फिल्म योद्धा से भी जुड़ी हैं। इसमें उनके साथ राशि खन्ना भी दिखेंगी। दिशा जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में भी दिख सकती हैं।

Related Articles

Back to top button