Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,14,982  सैम्पल की जांच की गयी कोरोना संक्रमण के 205 नये मामले आये

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,14,982  सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 205नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,02,51,832 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 81 लोग तथा अब तक कुल 20,47,786 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 980 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 20 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,24,953 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,81,861 तथा दूसरी डोज 12,80,33,097 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,17,768 तथा दूसरी डोज 86,93,985 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 36,57,621 व 18,224 को दूसरी डोज दी गयी। कल तक 26,37,618 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,91,40,174 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button