Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशबड़ी खबरस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये

लखनऊ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 92,047 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,17,86,390 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 255 लोग तथा अब तक कुल 20,50,443 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1742 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 04 मई, 2022 को एक दिन में 4,16,929 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,12,516 तथा दूसरी डोज 13,13,23,510 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,84,375 तथा दूसरी डोज 95,25,047 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 55,58,749 तथा दूसरी डोज 5,19,921 दी गयी। कल तक 28,35,886 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,61,60,004 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button