LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

त्रिपुरा में नए नेता के चयन के लिए शनिवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) मुख्यमंत्री बिपल्ब देब के इस्तीफे के बाद त्रिपुरा में नए नेता के चयन के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक होगी।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वरिष्ठ नेता व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को नए नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता फिलहाल, अगरतला में हैं और वे विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इन दोनों नेताओं के अलावा भाजपा सांसद व त्रिपुरा के प्रभारी विनोद सोनकर भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री बिपल्ब देब ने शनिवार को अचानक राज्यपाल एसएन आर्या से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

एक दिन पहले ही उन्होंने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा मुख्यमंत्री का प्रभार लेंगे। वर्मा त्रिपुरा के राज परिवार से जुड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं

Related Articles

Back to top button