LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजन

उप मुख्यमंत्री ने किया मसौधा (अयोध्या) अमृत सरोवर का किया उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के विकास खण्ड मसौधा के ग्राम पंचायत सरियावां में अमृत सरोवर का किया शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला श्रमिकों व रोजगार सेवक से वार्ता की तथा महिला मेट से कार्याे के बारे में जानकारी भी ली। यह सरोवर स्वतंत्रता सेनानी स्व0 श्रीमती सेवादेवी अमृत सरोवर के रूप में जाना जायेगा। मनरेगा से बनाये जा रहे इस अमृत सरोवर की लागत रू0 38 लाख आंकलित की गयी है और इससे 11957 मानव दिवस सृजित होंगे। यह अमृत सरोवर 3.212 एकड़ में बनाया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। श्री मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर इस तरह से विकसित किया जाए कि यह तीर्थ स्थल बन जाए। बीसी सखियों द्वारा प्रदेश में करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा है। अमृत सरोवरो से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button