LIVE TVMain Slideस्वास्थ्य

प्रदेश में अब तक कुल 11,66,38,018 सैम्पल की जांच की गयी हैं

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 96,295 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 627 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,66,38,018 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 507 लोग तथा अब तक कुल 20,60,317 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,536 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23 जून, 2022 को एक दिन में 4,48,550 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,09,185 तथा दूसरी डोज 14,20,13,725 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,31,524 तथा दूसरी डोज 1,20,29,761 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 80,63,051 तथा दूसरी डोज 54,13,372 दी गयी। कल तक 34,81,196 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 33,83,41,814 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button