LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेश

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ में भाजपा नेताओं से की समर्थन की अपील

लखनऊः राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार की शाम लोक भवन के सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों और सांसदों से अपने लिए समर्थन मांगा. इससे पहले लोकभवन के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के समक्ष उन्होंने पुष्प अर्पित किए. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं. घटक दलों से निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद भी मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू के लिए उत्तर प्रदेश बहुत महत्वपूर्ण है. उत्तर प्रदेश में एनडीए के 273 विधायक हैं जबकि 67 लोकसभा सांसद भी हैं. इनके अलावा अनेक राज्यसभा सांसद ऐसे हैं जो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में हैं.

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सीएम आवास पर डिनर दिया गया. डिनर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह, राजाभैया भी पहुंचे.

Related Articles

Back to top button