स्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,692 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,692 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 882 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,99,76,603 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 634 लोग तथा अब तक कुल 20,78,254 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4253 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 04 अगस्त, 2022 को एक दिन में 5,34,775 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,32,940 तथा दूसरी डोज 14,59,36,917 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,17,305 तथा दूसरी डोज 1,29,43,326 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,29,801 तथा दूसरी डोज 72,49,366 दी गयी। कल तक 85,31,192 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,09,40,847 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button