LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50प्रदेशस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,857 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,857 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 906 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,00,55,460 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों 536 लोग तथा अब तक कुल 20,78,790 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4612 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 अगस्त, 2022 को एक दिन में 5,67,698 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,40,806 तथा दूसरी डोज 14,59,91,220 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,20,837 तथा दूसरी डोज 1,29,52,586 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,37,961 तथा दूसरी डोज 72,71,165 दी गयी। कल तक 90,38,176 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,15,52,751 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button