Main Slideस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 77,121 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 77,121 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 992 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,01,32,575 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों 592 लोग तथा अब तक कुल 20,79,382 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4997 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 06 अगस्त, 2022 को एक दिन में 3,80,841 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,46,066 तथा दूसरी डोज 14,60,29,888 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,21,810 तथा दूसरी डोज 1,29,58,684 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,41,920 तथा दूसरी डोज 72,83,846 दी गयी। कल तक 93,97,681 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,19,79,895 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Loading...
Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button
Live TV